फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There was hue and cry when the body of the CRPF jawan reached the village

Auraiya News: सीआरपीएफ जवान का शव गांव पहुंचने पर मची चीख-पुकार

Thu, 10 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was hue and cry when the body of the CRPF jawan reached the village
 जवान के पार्थिव शरीर को सलामी देती टुकड़ी। - फोटो : जवान के पार्थिव शरीर को सलामी देती टुकड़ी।
कुदरकोट। कैंसर की बीमारी से पीड़ित नूराबाद निवासी सीआरपीएफ जवान की मंगलवार रात को इलाज के दौरान मुंबई में मौत हो गई थी। बुधवार को उनका शव गांव आने पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के गांव के लोगों ने जवान को अंतिम विदाई दी है। नूराबाद निवासी ब्रजेंद्र सिंह प्रजापति (41) की अर्द्धसैनिक बल में तैनाती वर्ष 2004 में हुई थी। वर्तमान में वह सीआरपीएफ में सूबेदार के पद पर सूफियाना कश्मीर में तैनात थे।
विज्ञापन

सितंबर 2024 से उनका उपचार 102 आरएएफ कैंप नवी मुंबई के सूरज हास्पिटल में चल रहा था। मंगलवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से लखनऊ लाया गया। इसके बाद सड़क मार्ग से सीआरपीएफ के जवान पार्थिव शरीर को नूराबाद लेकर पहुंचे। पति का शव देख पत्नी रेनू सिंह बिलख उठीं। परिजन भी रो-रोकर बेहाल रहे। अंतिम दर्शन के बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 93 बटालियन सीआरपीएफ लखनऊ के असिस्टेंट कमांडेंट मोहम्मद आसिफ व सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व में राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई।

असिस्टेंट कमांडेंट मोहम्मद आसिफ ने मृतक जवान के इकलौते पुत्र अंश प्रजापति को राष्ट्र ध्वज संभाल कर रखने को दिया। इस दौरान बिधूना सीओ भरत पासवान, कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने भी जवान को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed