फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There is abundance of special sweets on Diwali, Sonpapadi is in highest demand.

Auraiya News: दिवाली पर खास मिठाइयों की भरमार, सोनपापड़ी की सबसे ज्यादा मांग

Thu, 09 Nov 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
There is abundance of special sweets on Diwali, Sonpapadi is in highest demand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दीपावली से पहले मिठाई की दुकानों पर चहल-पहल दिखाई पड़ने लगी है। दुकानों पर पहुंचने वाले ग्राहक त्योहार के लिए मिठाई बुक करा रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग के अनुसार ही दुकानों में माल का भंडारण कर लिया है। ड्राई फ्रूट की जहां अधिक मांग है तो वहीं सोनपापड़ी भी लोगों की पहली पसंद बनी है।

दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद के चलते दुकानदारों ने जहां कच्चा माल भरा है। वहीं, मांग को देखते हुए मिठाई बनवाना शुरू कर दिया है। ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए कारीगरों की संख्या बढ़ा दी है। दुकान पर सोनपापड़ी की मांग सबसे ज्यादा है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों की सजावट भी की है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस पर ग्राहक पहले से ही मिठाई बुक करा रहे हैं। दुकान पर सोनपापड़ी की मांग सबसे ज्यादा है। शहर की नामचीन दुकानों पर अच्छी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। कई ग्राहक गिफ्ट पैक भी बुक करा रहे हैं। दुकानों पर 400 किलो से लेकर 900 रुपये किलो तक की मिठाई मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक बन रहे पसंद
दीवाली पर इस बार ड्राई फ्रूट की दुकानों पर अच्छी चहल-पहल है। ग्राहक दुकानों पर पहुंचकर ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए आधा किलो से लेकर एक किलो तक के ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक तैयार कराए हैं। बाजार में 300 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक के ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक दुकानों पर मिल रहे हैं। कई ग्राहक ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक की एडवांस बुकिंग तक करा रहे हैं।

---------
दुकानदारों की बात
फोटो-13-दिनेश गुप्ता। संवाद
बाजार पर मंहगाई और बीमारी का असर है। बाजार में चहल-पहल के साथ ही ग्राहकों में उत्साह भी है। ग्राहक मध्यम रेंज की मिठाई ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मिठाई बुक भी करा रहे हैं। - दिनेश गुप्ता, इलाहाबादी स्वीट हाउस


--------
फोटो-14 - दीपक गुप्ता। संवाद

दो साल से बाजार में मंदी की मार चल रही है। बीमारियों के चलते लोग पहले से ही परेशानियों से जूझ रहे हैं। ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक नकद खरीदने के साथ ही एडवांस बुक भी करा रहे हैं। - दीपक गुप्ता, संचालक रमाकांत स्वीट हाउस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed