फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There is a possibility of lightning and strong storm on 28-29

Auraiya News: 28-29 को तेज आंधी के साथ बिजली गिरने के आसार

Wed, 27 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of lightning and strong storm on 28-29
फोटो-46- स्प्रेगन से सड़कों पर छोड़ी जाती पानी फुहार। संवाद
औरैया। जिले में एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार रात आंधी के साथ हुई बिधूना क्षेत्र में बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए 28 व 29 मई को तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।
सोमवार रात चली आंधी और बारिश के बाद लोग गर्मी से राहत मिलने के कयास लगा रहे थे लेकिन मंगलवार सुबह तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे से ही लोगों ने दोपहर सा एहसास किया। दोपहर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर ही टिका रहा। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा (लू) के थपेड़ों का लोगों ने सामना किया।
विज्ञापन

दोपहर में करीब 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। गर्मी का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। उड़द, मक्का व मूंग की फसल में नमी घटने के साथ ही फसल मुरझाने लगी है। मंगलवार दोपहर सड़क से लेकर बाजारों में सन्नाटा भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर दोपहर के समय लोगों का आवागमन परेशानी भरा रहा। नगर निकायों की ओर से सड़कों पर पानी की फुहार भी छोड़ी गई। स्प्रेगन मशीन शहर कस्बों में घूमी। उधर अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या अधिक रही।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि आंधी और बारिश का असर तापमान पर नहीं पड़ा है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रहा है। 28 व 29 मई को फिर से आंधी चलने और बिजली गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed