फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The youth was suspected of being strangled to death, and his viscera is safe.

Auraiya News: युवक की गला घोंटकर हत्या की आशंका, विसरा सुरक्षित

Mon, 12 Jan 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 12 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The youth was suspected of being strangled to death, and his viscera is safe.
बेला। नहर पटरी पर युवक की मौत के मामले में डॉक्टर ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। वारदात के बाद स्वाट टीम लगातार थाने में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी शैलेंद्र कुमार (30) का शव 11 जनवरी को गांव बूंचपुर मोड़ के पास नहर पटरी पर संदिग्ध हालत में मिला था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। शव गांव पहुंचने के बाद कन्नौज में गंगा नदी किनारे पुलिस मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। हालांकि की डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने की भी आशंका जताई है। पुलिस से बातचीत में पत्नी अर्चना ने बताया कि शैलेंद्र नौकरी की तलाश में घर से शनिवार शाम कानपुर के लिए निकला था। सोमवार को पांच वर्षीय बेटे से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने एक मामा के साथ पिता के जाने की बात कही। शव मिलने के बाद स्वाट व सर्विलांस की टीम थाने में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया युवक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। परिजन की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मौत के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed