फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man guarding the farm was robbed

औरैयाः खेत की रखवाली कर रहे युवक को लूटा

Sat, 30 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man guarding the farm was robbed
लूट की जानकारी देता सत्यम। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। थाना क्षेत्र के साल्हपुर मार्ग पर खेत लगे सबमर्सिबल की रखवाली कर रहे किसान के बेटे से नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर मारपीट कर लूटपाट की। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हुलिया जानकर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी इंद्रदत्त दुबे के सल्हापुर मार्ग पर खेत हैं। गुरुवार रात उनका बेटा सत्यम दुबे खेतों पर लगी सबमर्सिबल की रखवाली करने गया था। सत्यम ने बताया कि रात 10 बजे के करीब वह चारपाई पर लेटा था, तभी एक सफेद रंग की बाइक पर तीन नकाबपोश लोग आ पहुंचे। वह कुछ समझ पाता तभी एक ने उस पर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन

बताया कि जब वह शोर मचाने और भागने की कोशिश करने लगा तभी तीनों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी और सिर पर पिस्टल की बट मार घायल कर दिया। मारपीट करने के बाद लुटेरे उसके पास से एक मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सत्यम ने पुलिस को बताया कि लुटेरे कपड़े से चेहरा ढके थे, इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद उसने तुरंत यूपी 112 पर फोन पर पुलिस को जानकारी दी। खेत पर लूटपाट की जानकारी मिलते ही सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष फफूंद भी जा पहुंचे। पीड़ित ने बदमाशों द्वारा की गई मारपीट व लूट की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सत्यम के साथ मारपीट हुई है, लूटपाट की घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed