फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Yamuna river bridge will remain closed from 15 to 14 August, you will be able to go only on foot

Auraiya News: 15 से 14 अगस्त तक बंद रहेगा यमुना नदी का पुल, पैदल ही जा सकेंगे

Sat, 12 Jul 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 12 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The Yamuna river bridge will remain closed from 15 to 14 August, you will be able to go only on foot
यमुना नदी के पुल के पास मिट्टी का पटान करती जेसीबी। - फोटो : यमुना नदी के पुल के पास मिट्टी का पटान करती जेसीबी।
औरैया। अगर आप यमुना नदी पुल के रास्ते से जालौन और औरैया आने-जाने की सोच रहे हैं, तो ये इरादा फिलहाल टाल दें। अबकी 15 जुलाई से 14 अगस्त तक शहर के शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर आवागमन बंद होने जा रहा है।
विज्ञापन

पुल पर बंद आवागमन के दौरान लोग पैदल निकल सकेंगे। पुल की मरम्मत के चलते इस अवधि में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से निकल नहीं सकेंगे। उन्हें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या भोगनीपुर के रास्ते से आना-जाना होगा। इससे औरैया शहर आने वाले लोगों को करीब 25 से 30 किमी. का अतिरिक्त चक्कर पड़ेगा।
विज्ञापन

शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर भारी ओवरलोड वाहनों के आवागमन से पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। जिस पर नवंबर 2022 में लोनिवि ने भारी वाहनों पर रोक लगा दी थी। मरम्मत के बाद जुलाई 2023 में भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। भारी वाहनों के निकलने से पुल फिर से क्षतिग्रस्त होने लगा। इसके बाद 15 दिसंबर 2023 को पुल पर फिर से भारी वाहनों पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर भारी वाहन प्रवेश न कर सकें, इसके लिए दस फुट आठ इंच का हाईटगेज लगा दिया गया था। इससे ओवरलोड वाहनों का आना बंद हो गया था, लेकिन 23 जुलाई 2024 को आए आईआईटी के प्रोफेसर अंजनी कुमार की टीम ने पुल की जांच की थी। इसमें आठ बेयरिंग खराब मिली थी। कई जगह पुल के पीयर चटके मिले थे। इस पर लोनिवि ने फरवरी 2025 में मरम्मत का एस्टीमेट तैयार किया था।
इसके लिए शासन से 450.67 लाख स्वीकृत हुए थे। बाद में पिछले महीने से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया था। अब इसमें बेयरिंग बदलने का काम बचा है। यह कार्य तभी संभव होगा, जब पुल पर आवागमन बंद किया जाएगा।
इसे लेकर शनिवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व जालौन डीएम राजेश पांडेय व औरैया एसपी अभिजित आर शंकर व जालौन एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी का पुल का जायजा लिया। बाद में पुराने संचालित पुल की मरम्मत के लिए आवागमन रोकने को कहा। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वह कार्य शीघ्र शुरू कराएं। इसमें तय मानक और गुणवत्ता के साथ जल्दी पूरा करें। अफसरों की बैठक में 15 जुलाई से 14 अगस्त तक आवागमन बंद करने पर सहमति बनी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सहारे ही आवागमन
औरैया। यमुना पुल पर मरम्मत के चलते आवागमन बंद होने से दोनों जिलों के साथ झांसी व कन्नौज तक के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुल बंद होने से अब भोगनीपुर-कालपी या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सहारे ही आवागमन करना पड़ेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यात्रा करने पर औरैया शहर तक आने जाने में 25 से 30 किमी. तक का चक्कर पड़ेगा। इससे सवारी वाहनों का जहां किराया बढ़ेगा। वहीं निजी वाहनों का ईंधन खर्च भी बढ़ेगा। इससे लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ने के साथ ही समय भी ज्यादा देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed