{"_id":"6ab56c84924ccecab1008220","slug":"bid-farewell-to-vighnaharta-with-devotion-and-jubilation-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152168-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आस्था और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आस्था और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता की विदाई
विज्ञापन
औरैया। गाजे-बाजे और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे गणेश महोत्सव का समापन हो गया। गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास में 23 सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्म लीला का वर्णन हुआ। इसमें कंस वध और सुदामा चरित्र की कथा सुनाई गई। बिधूना के बंथरा गांव में भाजपा जिला मंत्री आदर्श ठाकुर ने गणेश उत्सव में पूजन किया। संजू सेंगर, वीरू सिंह, अजय सिंह और रवि सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने आरती में भाग लिया। यहां श्रद्धालु 25 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों में जुटे हैं। फफूंद के होमगंज गल्ला मंडी में 24 सितंबर को गणेश महोत्सव का समापन हुआ। कन्हो नहर स्थित पुल के नीचे नहर में प्रतिमा विसर्जित की गई। इस मौके पर संरक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा, भरतलाल स्वर्णकार और रामजी दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अछल्दा के चिंता का नगला में 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। दस दिनों तक पूजन-अर्चन के बाद 24 सितंबर को इसका विसर्जन हुआ। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा विसर्जित की। विसर्जन पसैया रोड स्थित नगर पंचायत द्वारा बनाए गए गड्ढे में किया गया। बेला के बिधूना रोड पर 11 दिनों से स्थापित विघ्नहर्ता की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। इस दौरान गौरव द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, सौरभ भदौरिया, पिंकू शुक्ला, सुरेश पांडेय और पंकज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहार कस्बे में आयोजित गणेश महोत्सव में कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य पहुंची। उन्होंने बप्पा की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पंडित योगेंद्र शुक्ला, राजे भदौरिया, दीपू भदौरिया और ज्ञानचंद्र गुप्ता सहित कई भक्त उपस्थित थे। अयाना में छठवें गणेश महोत्सव का समापन हवन के साथ हुआ। यह हवन आचार्य विष्णु मिश्रा द्वारा कराया गया। आयोजन में राघव मिश्रा, मोनू सविता, सर्वेश सविता, दिलीप सोनी और लायक सिंह का सहयोग रहा।