फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The work of increasing the width of height gauge will start from today.

Auraiya News: आज से शुरू होगा हाइट गेज की चौड़़ाई बढ़ाने का कार्य

Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
The work of increasing the width of height gauge will start from today.
दिबियापुर। 168 वर्ष पुराने जर्जर नहर पुल पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हाइट गेज की चौड़ाई बढ़ाने की कवायद रविवार से शुरू हो जाएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे नहर पुल पर जाम लगने की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। इस समस्या को अमर उजाला ने दो अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


लगभग 168 वर्ष पुराना नहर पुल अत्यंत जर्जर हो गया है। इसके कभी भी क्षतिग्रस्त एवं हादसाग्रस्त होने की संभावनाओं के चलते जुलाई माह में जिला प्रशासन ने नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगाकर पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन

पहले से संकरे नहर पुल के दोनों ओर हाइट गेज लगने के कारण नहर पुल का रास्ता और अधिक संकरा हो गया। इसके चलते औरैया एवं कन्नौज, दोनों ओर से आने वाले वाहन एक साथ नहर पुल से होकर नहीं गुजर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी नहर किनारे होकर कंचौसी एवं पाता की ओर से आने वाहनों के कारण हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचौसी एवं पाता की ओर से आने वाले वाहन नहर पुल पर लगे हाइट गेज से होकर निकलने का प्रयास करते हैं तो काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हाइट गेज से वाहनों के निकलने में देरी के कारण जाम की समस्या विकराल हो जाती है। काफी समय से स्थानीय लोगों द्वारा हाइट गेज की चौड़ाई बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा के फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी गई कि अतिशीघ्र बढ़ेगी दिबियापुर नहर पुल के हाइट गेज की चौड़़ाई, जाम से मिलेगी तात्कालिक निजात। इसके बाद हाइट गेज को जल्द ही चौड़ा किए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि नहर पुल से गुजरी पेयजलापूर्ति पाइप लाइन को लेकर खासी सावधानी बरती जाए। ताकि किसी प्रकार से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न होने पाए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके तिवारी ने बताया कि दिन के समय अत्यधिक वाहनों की आवाजाही के कारण हाइट गेज की चौड़ाई बढ़ाने का काम दिन में नहीं किया जा सकता।

रविवार की रात में लगे हाइट गेजों के हटाकर सोमवार को नए स्थान पर हाइट गेज लगवाए जाएंगे। यहां बता कि विलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित नहर पुल से होकर औरैया जिले के साथ झांसी, उरई, कन्नौज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर आदि के सैकड़ों वाहन सवार प्रतिदिन गुजरते हैं। पूरे दिन लगने वाले जाम से वाहन सवार परेशान रहते हैं। सहालग के समय यह समस्या और विकराल रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed