फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The water of the Yamuna river reached Sikrodi, Juhikha and Badera villages

Auraiya News: उफनाई यमुना सिकरोड़ी, जुहीखा व बड़ेरा गांव तक पहुंचा पानी

Tue, 09 Sep 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The water of the Yamuna river reached Sikrodi, Juhikha and Badera villages
फोटो-09एयूआरपी -09 एयूआरपी 22 गौहानी कलां मार्ग पर चलती नाव से आवागमन करते ग्रामीण। संवाद
अजीतमल। सोमवार तक शांत यमुना नदी एक बार फिर से उफान पर आ गई है। वर्षा व बैराजों से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर में वृद्धि आंकी गई। मंगलवार शाम पांच बजे तक जल स्तर 112.33 मीटर रहा। हालांकि यह जलस्तर खतरे के निशान से 77 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में बढ़ोतरी से यमुना के किनारे बसे तीन गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। गौहानी कलां, जुहीखा व बड़ेरा गांव के रास्तों पर पानी पहुंचने से संपर्क टूट गए हैं। गौहानी कलां संपर्क पानी चलने से लोग नाव के जरिए आवागमन कर रहे हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। हर समय खतरा बना हुआ है। साथ ही गांव में लोग ऊंचा ठिकाना तलाशने लगे हैं। वहां पर सामान भी पहुंचा रहे हैं। उधर, प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

यमुना के जलस्तर में उतार चढ़ाव पिछले पांच दिनों से देखने को मिल रहा है। कभी जलस्तर खतरे के निशाने के पार चला जाता है, तो कभी उसके नीचे आ जाता है। इससे ग्रामीणों में धुकधुकी बढ़ी है। पांच दिन से गौहानी कलां संपर्क मार्ग पूरी तरह डूब है। लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रहे जल स्तर से यमुना विकराल रूप धारण करती जा रही है। इसके चलते सिकरोड़ी पुल से होकर इटावा जाने वाली सड़क के बिल्कुल किनारे तक पानी पहुंच गया है। सोमवार रात को जलस्तर में बढ़ोतरी से सिकरोड़ी के साथ ही जुहीखा व बड़ेरा गांव तक पानी पहुंच गया। यह पानी निरंतर बढ़ता रहा तो इटावा जाने का मार्ग भी बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

यमुना के किनारे बसे सिकरोड़ी, जुहीखा, बड़ेरा आदि गांव के पास बाढ़ पहुंच चुकी है। यही हाल रहा तो गांव के अंदर भी पानी पहुंच जाएगा। इस सब के बीच इन गांवों के निचली हिस्से पर बने घरों के लोग पलायन करने की तैयारी बना रहे हैं। एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि यमुना का जलस्तर अभी खतरे के निशान के नीचे है। सिकरोड़ी के किनारे तक पानी पहुंचा है। लोगों को स्थिति देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। राहत पहुंचाने के आदेश राजस्व टीम को दिए गए हैं। गौहानी कलां में नाव की व्यवस्था पहले ही कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो-09एयूआरपी 26- होम सिंह। संवाद
बनी हुई है चिंता
सिकरोड़ी निवासी होम सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी घटने का नाम नहीं ले रहा है। इससे लगातार चिंता बनी हुई है। जरा सा भी यमुना का जलस्तर बढ़ा तो घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाना होगा।
-----------
मुख्य मार्ग पर भर गया पानी
फोटो-09एयूआरपी 27- राजू। संवाद
सिकरोड़ी निवासी राजू ने बताया कि यमुना नदी में इस सीजन में तीसरी बार उफान आया है। गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से गांव के अंदर पानी घुस जाएगा। इससे एक बार फिर से तबाही का मंजर देखना पड़ सकता है।
-------------------
पांच वर्षाें में बाढ़ से एक की मौत
अजीतमल। बाढ की चपेट में गौहानीकलां, बड़ेरा, सिकरोड़ी, जुहीखा, सिमार, गूंज, फरिहा, बीझलपुर, जाजपुर, असेवा, सड़रापुर, सिखरना, असेवटा, बंसियापुर, गौहानी खुर्द, मिश्रपुर मानिकचन्द्र, भूरेपुर कलां, पहाड़पुर व ततारपुर कलां आदि गांव आते हैं। ये गांव तहसील मुख्यालय से दक्षिण दिशा में करीब 12 किमी दूर हैं। इसमें मिश्रित आबादी निवास करती है। यहां मल्लाह व ठाकुर जातियों की बाहुलता है। वर्ष 2019 व 2021 में ये गांव यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित हुए थे।
अधिक बारिश व बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के पानी का समुचित रूप से निकास नहीं हो पाता था। इससे यमुना के कटान से बने खार व ऊंचे नीचे टीले के मध्य कटानों से होकर यमुना का पानी गांव की तरफ आकर सड़कों पर भर जाता है। वर्ष 2019 में आई बाढ़ से सिकरोड़ी, जुहीखा, गूंज व बड़ेरा समेत पांच ग्रामों की आबादी सर्वाधिक प्रभावित हुई थी। वर्ष 2019 की बाढ़ के दौरान एक जन हानि हुई थी।

वर्ष 2021 की बाढ़ से गौहानीकलां, बड़ेरा, सिकरोड़ी, जुहीखा, सिमार, गूंज, फरिहा, बीझलपुर, जाजपुर, असेवा व असेवटा की आबादी प्रभावित हुई थी। जबकि गौहानी कलां, बड़ेरा, सिकरोड़ी जुहीखा, सिमार, गूंज, फरिहा, बीझलपुर, जाजपुर, असेवा, सड़रापुर, सिखरना, असेवटा, बंसियापुर, गौहानी खुर्द, मिश्रपुर मानिकचंद्र, भूरेपुरकलां, पहाड़पुर व ततारपुर कलां में कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

फोटो-09एयूआरपी -09 एयूआरपी 22 गौहानी कलां मार्ग पर चलती नाव से आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-09एयूआरपी -09 एयूआरपी 22 गौहानी कलां मार्ग पर चलती नाव से आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-09एयूआरपी -09 एयूआरपी 22 गौहानी कलां मार्ग पर चलती नाव से आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-09एयूआरपी -09 एयूआरपी 22 गौहानी कलां मार्ग पर चलती नाव से आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed