फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The water filled in the sub-center, the power of 100 villages

उपकेंद्र में भरा पानी, 100 गांवों की बिजली ठप

Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो औरैया। Updated Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
The water filled in the sub-center, the power of 100 villages
प्रतीकात्मक
33 केवीए बिजली उपकेंद्र की बिल्डिंग दो साल में ही जर्जर हो गई। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद छत से जगह-जगह पानी टपकने लगा। आनन-फानन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पॉलीथिन मंगाकर मशीनों के ऊपर डलवाई और उपकेंद्र से आपूर्ति रोक दी। इससे करीब सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


उपकेंद्र बिहारीपुर का भवन दो साल पहले बनकर तैयारा हुआ था। मगर घटिया निर्माण के चलते पिछले साल ही छत से पानी टपकने लगा। इस साल यह समस्या और गंभीर हो गई है। पिछले दिनों पानी बरसने पर पूरे भवन की छत टपकने लगी थी। इस कारण बिजली कर्मियों ने आपूर्ति ठप कर दी थी। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। इस पर उच्चाधिकारियों ने छत पर पॉलीथिन बंधवाई, मगर पॉलीथिन भी तेज पानी को नही रोक पा रही है। पानी मशीनों में जा रहा। इससे मशीनों के फुंकने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात हुई बारिश से फिर पूरी छत टपकने लगी। पानी रोकने के लिए कर्मचारियों ने फिर पॉलीथिन बांधी और किसी तरह पानी को मशीनों में जाने से रोका। उपकेंद्र में पानी भर जाने से कस्बा सहित करीब एक सैकड़ा गांव की आपूर्ति ठप कर दी गई। वहीं कर्मचारी भी काम करने से कतराते रहे। इस संबंध में जेई विवेक खरे ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर यह अस्थायी व्यवस्था की गई थी। भवन के निर्माण में लापरवाही बरतने पर कार्रदाई संस्था को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed