फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The tour will continue until the cow is declared the mother of the nation: Avimukteshwarananda

गाय को राष्ट्र माता घोषित करने तक जारी रहेगा भ्रमण : अविमुक्तेश्वरानंद

Wed, 03 Jun 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 03 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The tour will continue until the cow is declared the mother of the nation: Avimukteshwarananda
भक्तों को रथ से निकलकर आर्शीवाद देते ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती। संवा - फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
औरैया। गविष्ठी यात्रा के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शहर में आगमन हुआ। शहर के इंडियन ऑयल तिराहे पर पहुंचते ही जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन

यहां पर भक्तों ने नारेबाजी करते हुए गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने को लेकर नारेबाजी की। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करने तक उनकी यात्रा जारी रहेगी।
गविष्ठी यात्रा के दौरान मंगलवार को सुभाष चौराहे पर सड़क के चारों ओर जाम लग गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी गविष्ठी यात्रा के साथ चल रहा था। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इसके उपरांत काफिला आगे बढ़ गया। वहीं तीन जून को अविमुक्तेश्वरानंद का कस्बे के अछल्दा रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगमन होगा। वहां उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामजी शुक्ला, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, लालजी शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी, एरवाकटरा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, महेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुस्लिम समुदाय ने किया मांग का समर्थन

शहर के खानपुर चौराहे पर गुलजार राईन, रियाज, अयूब खां, यूसुफ, नईम, आरिफ, सरताज हाफिज, बिलाल, असन खां, सबलू कुरैशी एवं असलम समेत 50 से अधिक मुस्लिम समुदाय के लाेगों ने स्वामी जी का स्वागत किया। जैसे ही स्वामी जी का काफिला खानपुर चौराहे पर पहुंचा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गो माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के नारे लगाए।

भक्तों को रथ से निकलकर आर्शीवाद देते ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती। संवा

भक्तों को रथ से निकलकर आर्शीवाद देते ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती। संवा- फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed