फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The thirst of the fields quenched due to rain, paddy transplanting started

औरैयाः बारिश से खेतों की बुझी प्यास, धान रोपाई शुरू

Thu, 21 Jul 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The thirst of the fields quenched due to rain, paddy transplanting started
औरैया। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां गर्मी से लोगों को निजात मिली है। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। बारिश के कारण कई जगह हुए जलभराव से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को शुरू हुई बारिश ने दूसरे दिन गुरुवार को भी अपना असर बनाए रखा। झमाझम बारिश के चलते चोक नाले उफना गए। औरैया शहर समेत कई कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन

दोपहर को छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकले बच्चों को जलभराव में घुसकर निकलने को मजबूर होना पड़ा। अधिकांश सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के परिसरों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को खासी दिक्कत हुई। शहर के मोहल्ला नरायनपुर, रूहाई, गुरूहाई, नई बस्ती इंदिरा नगर, होमगंज समेत कई मोहल्लों में जबरदस्त जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बारिश में हो रही देरी से खेतों की नमी चले जाने से चिंतित किसानों को बरसात होने से राहत मिली। खेतों के पानी से लबालब भर जाने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू की। इसके अलावा बाजरा की प्रभावित पड़ी बुआई ने तेजी पकड़ ली। बरसात में हुई देरी से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली।
जिले के कई इलाकों में पर्याप्त बारिश हो जाने से किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। बिधूना के किसान जय सिंह, अछल्दा के किसान राम सिंह व फफूंद के किसान नरेश शाक्य ने बताया सूख रही धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है। अब मक्का, ज्वार, बाजरा की फसलें अच्छी तैयार होगी। किसानों ने बताया कि वैसे धान की रोपाई काफी पिछड़ गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र परवाह के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने कहा कि यह बारिश धान की फसल समेत खरीफ की तमाम फसलों के लिए लाभकारी साबित हुई है। अभी दो दिन आसमान में बदली छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। इस बारिश से किसी भी तरह का फसलों का नुकसान नहीं है।

स्कूलों में भरा पानी, बच्चे रहे परेशान
अजीतमल। क्षेत्र में बुधवार दोपहर से रुक-रुक कर हो रही बारिश से क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊंचा, आलमगीरपुर, अमावता, गौहानी खुर्द सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से बच्चों को पानी के बीच से गुजर कर स्कूल तक पहुंचना पड़ा। वहीं शिक्षक भी जलभराव होने से परेशान दिखे। स्कूल के शिक्षकों ने बारिश को लेकर जलनिकासी कराए जाने की मांग की है।

नगर पालिका परिसर में भरा बारिश का पानी।

नगर पालिका परिसर में भरा बारिश का पानी।- फोटो : AURAIYA

 गुरुहाई मोहल्ले की बाजार में सड़क पर भरा पानी। संवाद

गुरुहाई मोहल्ले की बाजार में सड़क पर भरा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed