{"_id":"34829c9ac1238b150758b13250760336","slug":"the-resolution-of-the-upcoming-assembly-election-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी विस चुनाव में जीत का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी विस चुनाव में जीत का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के संकल्प के साथ हुआ। अतिथियों ने भाजपा के इतिहास, पार्टी की उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिकाधिक लोगों तक इन उपलब्धियों को पहुंचाएं।
विज्ञापन
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री रमाकांत शर्मा ने पार्टी की नीतियों एवं रीतियों के बारे में बताते हुए संगठन को मजबूत कर आगामी चुनाव में भाजपा को जिले में जीत का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
दूसरे सत्र में इटावा के पूर्व एमएलसी अशोक दुबे ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की बहुत सी उपलब्धियां आज भी आम जनमानस को पता नहीं है। कहा कि इन जनहितकारी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाकर हम सभी पार्टी को और अधिक मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
इस मौके पर लाखन सिंह राजपूत, अटल बिहारी चतुर्वेदी, सर्वेश भदौरिया, राधा राजपूत, साधना पोरवाल, कमला राजपूत, रीतेश शुक्ला, असित पांडेय, सुवेंद्र सिंह, जयराम राजपूत, अखिलेश दीक्षित, टीटू यादव, आशीष कुशवाहा, विनायक राव शाक्य आदि मौजूद रहे ।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में ककोर, भाग्यनगर, दिबियापुर मंडलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।