फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The rain ruined the hard work of peanut farmers

Auraiya News: बारिश ने मूंगफली के किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Sat, 05 Jul 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The rain ruined the hard work of peanut farmers
बारिश में भीगी मूंगफली की फसल उठाते किसान। - फोटो : यमुना पुल से गुजरतें वाहन। संवाद
बिधूना (औरैया)। मूंगफली की फसल बोने वाले किसान इस बार पछता रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पड़़ी फसल सड़ने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में किसान फसल बचाने के लिए रात-दिन जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

किसान फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र का लगभग 40 फीसदी से ज्यादा किसान मूंगफली की खेती कर रहा है, लेकिन बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे फसल खेतों में ही खराब होने लगी है। परेशान किसान मजदूर लगाकर मूंगफली की खोदाई कराने में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि अगर बारिश ज्यादा हुई तो पूरी फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

कल्यापुर जागू, पुर्वा मोहकम, सुंदरपुर, सूखाताल, कालाबोझ, कुदरकोट शंकरपुर चदैली व मऊ समेत सैकडों गांव के किसानों के सामने मूंगफली की फसल सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तिया संजय गुप्ता ने बताया कि मंडी में इस बार मूंगफली का भाव अच्छा है। मंडी में मूंगफली का भाव चार हजार से लेकर 55 सौ रुपये क्विंटल तक है। कहा कि बारिश से जमीन में ही मूंगफली भीग गई है, इससे भाव कम होने के आसार हैं।
सड़ने लगी मूंगफली
किसान जगदीश ने बताया कि बारिश के चलते मूंगफली की फसल में अधिक नुकसान हो गया। अधिक खरपतवार होने से मूंगफली सड़ने लगी है।
बारिश में फसल बर्बाद

किसान संजेश पुर्वा मोहकम ने बताया कि लगभग 20 बीघा मूंगफली की खेती की है। स बार बारिश ने फसल बर्बाद कर दी। लगभग 70 हजार की लागत भी नहीं निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed