फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The Purha River, once surrounded by bushes, is now being revived.

Auraiya News: झाड़ियों से घिरी पुरहा नदी का अब हो रहा पुनरुद्धार

Tue, 17 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The Purha River, once surrounded by bushes, is now being revived.
फोटो-17- नदी के किनारे पर सफाई करती जेसीबी। स्रोत:प्रशासन
औरैया। जिले में खेतों की सिंचाई में अहम भूमिका निभाने वाली पुरहा नदी का कायाकल्प युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

झाड़ियों से घिरी पुरहा नदी में पुनरुद्धार का काम 13 किलोमीटर के दायरे में पूरा कर लिया गया है। साथ ही 18 किलोमीटर दायरे की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत यह कायाकल्प किया जा रहा है।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश के बाद जिले में छोटी नदी के पुनरुद्धार का कार्य प्रगति पर है। सिंचाई विभाग को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे की ओर से इसकी मासिक समीक्षा भी कराई जा रही है। जनपद में पुरहा नदी की लंबाई 31 किलोमीटर है। इसमें सिंचाई विभाग द्वारा 13 किलोमीटर पर कार्य कराया जा चुका है। शेष 18 किलोमीटर की कार्ययोजना जिला गंगा समिति को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

बजट आवंटन के बाद कार्य फिर शुरू कराया जाएगा। जून 2026 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य को लेकर प्रशासनिक अधिकारी समीक्षा भी कर रहे हैं। जिला गंगा समिति के अध्यक्ष डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुरहा नदी के पुनरुद्धार के लिए प्रत्येक माह समीक्षा बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed