फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Notices pasted on the houses of 150 people who had encroached the land of the Irrigation Department.

Auraiya News: सिंचाई विभाग की जमीन कब्जाने वाले 150 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा

Sat, 19 Sep 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Notices pasted on the houses of 150 people who had encroached the land of the Irrigation Department.
सिंचाई विभाग की भूमि पर रखी दुकान में नोटिस चस्पा करते कर्मी। स्राेत:कर्मी
अछल्दा। कस्बे में सिंचाई विभाग की भूमि पर पक्का व कच्चा कब्जा कर मकान व दुकान बनाए लोगों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यालय अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड औरैया दिबियापुर की टीम ने शुक्रवार सुबह चिह्नित करीब 150 लोगों के मकानों व दुकानों पर नोटिस चस्पा करने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


निचली गंग नहर पुल पर 3.15 करोड़ की लागत से टू लेन पुल बनना प्रस्तावित है। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है। इसी के चलते नहर पटरी किनारे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नोटिस में बताया गया है कि इटावा ब्रांच के किमी 14.200 पटरी आरबी पर स्थित सिंचाई विभाग की स्वामित्व वाली भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के अंदर स्वयं अवैध कब्जा हटाकर लिखित रूप से कार्यालय को सूचित कर दें। यदि कब्जे के संबंध में कोई सफाई, सबूत या न्यायालय में कोई वाद रिट याचिका लंबित है तो संबंधित व्यक्ति दिनांक सात अक्तूबर 2026 को समय 11:00 बजे कार्यालय अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड औरैया-दिबियापुर निकट नहर कोठी दिबियापुर में समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित तिथि तक पक्ष न रखने पर यह माना जाएगा कि कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद उत्तरी भारत नहर एवं जल निकासी अधिनियम 1873 की धारा 70 एवं भारतीय न्याय संहिता 2024 की सुसंगत धाराओं के तहत कब्जा हटा दिया जाएगा तथा कार्रवाई में होने वाला खर्च संबंधित व्यक्ति से कलक्ट्रेट के माध्यम से वसूल किया जाएगा। इस मौके पर सिंचाई कर्मी आनंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रक्षाबंधु गौतम, सनद कुमार, नितिन मुकेश सहित अन्य सिंचाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed