{"_id":"161ebccfdd96207fd04f08bd53a0ea07","slug":"the-muslim-population-grew-by-17-90-per-cent-in-the-decade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशक में 17.90 फीसदी की दर से बढ़ी मुस्लिम आबादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशक में 17.90 फीसदी की दर से बढ़ी मुस्लिम आबादी
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य जनपदों की तरह औरैया में भी मुस्लिम आबादी की ग्रोथ रेट हिंदूओं की तुलना में काफी तेजी से बढ़ी है।
वर्ष 2011 की धर्म आधारित जनगणना रिपोर्ट के अनुसार एक दशक में जनपद में हिंदू 14.42 के सापेक्ष मुस्लिम 17.90 फीसदी की औसत से बढ़े हैं। वर्ष 2001 से 2011 के बीच जिले में मुस्लिम 18,244 तो 1,83,555 हिंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है।
वर्ष 2011 की धर्म आधारित जनगणना रिपोर्ट पर गौर करें तो जिले की कुल 13,79,545 जनसंख्या के सापेक्ष 12,73,546 हिंदू तो 1,01,963 मुस्लिम हैं। जिले में ईसाई 371, सिख 1004, बौध 332 तथा 228 जैन धर्म की आबादी है।
जबकि वर्ष 2001 की जनगणना की धार्मिक रिपोर्ट में जिले की कुल आबादी 11,79,993 के सापेक्ष 10,89,991 हिंदू, 83,719 मुस्लिम थे। वर्ष 2001 और 2011 की धर्म आधारित रिपोर्ट का तुलनात्मक समीक्षा करने पर पिछले एक दशक में जिले में 1,83,555 हिंदू व 18,244 मुस्लिम आबादी में वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार एक दशक में हिंदू 14.42 फीसदी तो मुस्लिम 17.90 फीसदी की गति से बढ़े हैं। जिले में 92.32 हिंदूओं के सापेक्ष 7.39 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या है। धर्म आधारित जनगणना पर गौर करें तो वर्ष 2001 में जिले में 92.37 प्रतिशत हिंदूओं के सापेक्ष 7 फीसदी मुस्लिम आबादी दर्ज की गई थी।
दशमलव 5 फीसदी कम हुए हिंदू
औरैया। धर्म आधारित जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार भले ही जिले में मुस्लिमों की तुलना में 12,77,582 हिंदू अधिक हैं लेकिन पिछले एक दशक में मुस्लिम आबादी बढ़ने की औसत दर बढ़ी है तो वहीं हिंदुओं की कम हुई है। एक दशक में जिले में दशमलव 5 फीसदी हिंदू घटे हैं तो वहीं मुस्लिम आबादी दशमलव 39 (0.39) फीसदी बढ़ी है।
तेजी से बढ़ी गांवों में आबादी
औरैया। जनगणना 2011 में शहर की तुलना में गांव की आबादी तेजी से बढ़ रही है। वहीं, शहरी व ग्रामीण आबादी की बात करें तो पिछले एक दशक में 1,34,297 गांवों की तो 65,255 शहरी आबादी में वृद्धि हुई है।
घट गए इसाई व जैन
औरैया। वर्ष 2011 की धर्म आधारित जनगणना में जहां हिंदू और मुस्लिम बढ़े, वहीं जिले में ईसाई व जैन धर्म की आबादी घटी है। वर्ष 2001 में जिले में जहां 408 ईसाई व 253 जैनी दर्ज किए गए, वहीं वर्ष 2011 की धर्म आधारित जनगणना रिपोर्ट में ईसाईयों की संख्या 371 व जैन धर्म के समर्थकों की संख्या 228 है। इस लिहाज से पिछले एक दशक में जिले में 37 ईसाई तथा 25 जैनी घटे हैं।