फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Faulty streetlights dampening the Navratri festive spirit.

Auraiya News: नवरात्र की रौनक को फीका कर रहीं खराब स्ट्रीट लाइटें

Mon, 12 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Faulty streetlights dampening the Navratri festive spirit.
फोटो-15- गौरैया तालाब को जाने वाले रास्ते पर खराब पड़ी लाइट। संवाद
औरैया। शहर में नवरात्र की धूम आयोजन स्थलों पर खूब दिखाई दे रही है। लेकिन रात में यह चकाचौंध आयोजन स्थल तक ही सीमित है। शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है। बच्चों से लेकर बड़े और महिलाएं भी देवी पंडालों और रामलीला देखने को पहुंच रहे हैं। ऐसे में खराब पड़ी लाइटों के बीच अंधेरा भय भी पैदा करता है। पालिका की अनदेखी नवरात्र को रौनक को फीका कर रही है।
विज्ञापन

फिलहाल नौ दिन तक नवरात्र की धूम रहेगी। नुमाइश मैदान में जहां रात के समय रामलीला का मंचन होगा, वहीं 20 सार्वजनिक स्थानों पर देवी पंडाल सजे हैं। जहां रात के समय भीड़ जुट रही है। इसके बाद दशहरा और दिवाली है। इन त्योहारों को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन रोशनी व्यवस्था से पालिका की नजरें हटीं हुई है।
विज्ञापन

इसकी बानगी शहर के गली मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्ग बयां कर रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने रात में सभी रास्तों पर रोशनी व्यवस्था को लेकर पड़ताल की। पता चला कि 100 से ज्यादा स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है। इनमें फैंसी लाइटें और बिजली के खंभों से लगी लाइटें शामिल रहीं। पड़ताल की शुरुआत गौरैया तालाब को कानपुर रोड से जाने वाले रास्ते से हुई। यहां पर महज एक हाईमास्ट लाइट के सहारे रोशनी व्यवस्था रही। 10 से अधिक लाइटें खराब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान को जाने वाले रास्ते पर संजय गेट के पास सामुदायिक शौचालय के बाहर भी स्ट्रीटलाइट खराब मिली। इसके बाद सुभाष चौक से दिबियापुर जाने पर शहीद पार्क, नगर पालिका इंटर कॉलेज और तहसील गेट के पास लाइटें खराब मिलीं। बीच-बीच में जल रही लाइटों के सहारे ही लोग आवागमन करते दिखे। इसी तरह फूलमती मंदिर के पास भी लाइटें खराब मिलीं। वहीं खानपुर जाने वाली रोड पर भी बस स्टैंड से लेकर जमालशाह तक कई लाइटें खराब मिलीं। मुख्य मार्गों की इस स्थिति के बीच गलियों में अंधेरा देखने को मिला। कुछ स्थानों पर पुरानी फैंसी लाइटें टूटी भी मिलीं। जिनमें बल्ब ही लापता थे।


वर्जन---
खराब होने वाली स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके लिए प्रकाश विभाग रात के समय पेट्रोलिंग भी करता है। जहां जो लाइटें खराब हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।-अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

फोटो-15- गौरैया तालाब को जाने वाले रास्ते पर खराब पड़ी लाइट। संवाद

फोटो-15- गौरैया तालाब को जाने वाले रास्ते पर खराब पड़ी लाइट। संवाद

फोटो-15- गौरैया तालाब को जाने वाले रास्ते पर खराब पड़ी लाइट। संवाद

फोटो-15- गौरैया तालाब को जाने वाले रास्ते पर खराब पड़ी लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed