{"_id":"6acbe86be6298f2f7c09e8eb","slug":"farmer-jumps-into-pond-to-escape-bull-attack-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153103-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सांड़ के हमले से बचने के लिए तालाब में कूदा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सांड़ के हमले से बचने के लिए तालाब में कूदा किसान, मौत
विज्ञापन
फोटो-4- दीपू सिंह। फाइल फोटो
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा भदौरिया में शनिवार शाम एक किसान पर सांड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए किसान तालाब में कूद गया। परिजन ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गांव पुरवा भदौरिया निवासी 40 वर्षीय दीपू सिंह उर्फ पुष्पेंद्र शनिवार शाम करीब सात बजे खेत में बाजरे की फसल की रखवाली करने गए थे। वहां सांड मिलने पर उन्हें भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान सांड ने उन्हें खदेड़ लिया। जान बचाने के लिए दीपू सिंह पास के तालाब में कूद गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। उन्हें तालाब में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
मृतक दीपू सिंह छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से पत्नी रंजना, 12 वर्षीय बेटे देवा, 8 वर्षीय बेटी जागृति और बुजुर्ग मां हेमलता गहरे सदमे में हैं। रविवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।