फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chants of 'Jai Mata Di' resound alongside the worship of Goddess Shailputri.

Auraiya News: मां शैलपुत्री की पूजा संग गूंजे माता के जयकारे

Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Mata Di' resound alongside the worship of Goddess Shailputri.
फोटो -23- बिधूना के दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद
औरैया। शारदीय नवरात्र का पर्व जनपद भर में विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के देवी मंदिरों और पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय शक्ति आराधना के इस महापर्व का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता प्राप्त होती है। नगर से पांच किलोमीटर दूर स्थित मां मंगला काली के दरबार में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, गहेसर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाई मंदिर में भी दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने नौ देवियों के दर्शन किए। किंवदंतियों के अनुसार इस ऐतिहासिक मंदिर का उल्लेख आल्हा खंड में भी मिलता है। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

बिधूना के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर और भगत सिंह चौराहे, सीओ आवास के पीछे व दिबियापुर रोड पर सजे पंडालों में सुबह से ही हवन-पूजन और दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के बाद कन्या पूजन के साथ व्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीतमल के शीतला माता मंदिर, बाबरपुर के संतोषी माता मंदिर और काली मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अछल्दा कस्बा के महेवा रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं नेविलगंज में भी पूजन-अर्चना के बाद दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई हैं।

एसपी अभिषेक भारती ने दिबियापुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि जनपद कुल 137 दुर्गा प्रतिमा पंडाल स्थापित किए गए हैं। जबकि प्रतिमा विसर्जन के लिए 39 स्थान और मेलों के लिए 14 जगहें चिह्नित की गई हैं। सभी पंडालों और विसर्जन घाटों पर पुलिस तैनाती के साथ ड्रोन और 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

फोटो -23- बिधूना के दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद

फोटो -23- बिधूना के दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद

फोटो -23- बिधूना के दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद

फोटो -23- बिधूना के दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed