फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The location of the arrested accused was not found at the crime scene.

Auraiya News: गिरफ्तार आरोपियों की घटनास्थल पर नहीं मिली लोकेशन

Wed, 02 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The location of the arrested accused was not found at the crime scene.
ककोर। महिला को गोली मारने के मामले में पकड़े गए देवर समेत तीन आरोपियों से पुलिस की पूछताछ दूसरे दिन भी जारी रही। अभी तक ही जांच में पुलिस को आरोपियों की घटनास्थल पर लोकेशन नहीं मिली है। जिसके चलते पुलिस घटनाक्रम को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव कंचौसी निवासी नीतू तिवारी का मायका थाना क्षेत्र के गांव भियांपुर में है। आरोप है कि सोमवार रात करीब आठ बजे मायके से ससुराल जाते समय गांव के बाहर बाइक सवार तीन आरोपियों में एक ने उनपर फायर झोंक दिया था। गनीमत रही कि गोली उनके पेट से रगड़ते हुए निकली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचा भाई अभिषेक तिवारी ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल बहन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पूछताछ में महिला ने अपने देवर पंकज तिवारी, गांव भियांपुर निवासी शिवम व सागर पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने देर रात तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को भी आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन


वारदात के बाद से अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मान रही है। सोमवार रात पुलिस की प्राथमिकी जांच में गांव में करीब पांच दिन पहले शराब पीने का विरोध करने पर घायल महिला के हिस्ट्रीशीटर भाई दुर्गेश तिवारी ने श्रीकृष्ण पर फायर झोंक दिया था। घटना के बाद मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश में है। पुलिस पांच दिन पहले हुई फायरिंग की घटना को इस वारदात से जोड़कर छानबीन कर रही है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed