फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The in-laws beat the married woman out of the house

ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
The in-laws beat the married woman out of the house
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर निवासी एक विवाहिता ने एसपी को तहरीर देकर ससुराली जनों की दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने के मामले में तहरीर दी है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी सुनीति को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता मोहल्ला आर्यनगर निवासी मोहिनी त्रिवेदी पुत्री अनिल दुबे ने बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2018 को विशाल त्रिवेदी पुत्र अनिल त्रिवेदी से हुई थी। शादी में माता-पिता ने पर्याप्त दहेज दिया था। तब भी ससुराली जन संतुष्ट नहीं दिखे। पीड़िता ने बताया कि उसके पति विशाल, ससुर अनिल त्रिवेदी, सास गीता, ननद आरती, देवर महान, अक्षय आएदिन उसे दहेज को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। तब भी उसके ससुराली जनों की प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
विज्ञापन

पुत्री के पैदा होने के बाद उसके ससुरालीजनों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। पिछले दिनों उसके ससुराली जनों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इस बाबत उसने 29 अक्तूबर 2019 को प्रार्थनापत्र देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बताया कि एक नवंबर 2019 को जब वह अपनी पुत्री के कपड़े लेने ससुराल गई तो ससुराली जनों ने पीट दिया। साथ ही दहेज की मांग पूरी न होने तक ससुराल में कदम न रखने की चेतावनी दी। पीड़िता ने एसपी को दी तहरीर में एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने पति व ससुराली जनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed