{"_id":"6831d5756d2e3642d50c5abc","slug":"the-history-sheeter-committed-suicide-by-hanging-himself-at-home-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1124431-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हिस्ट्रीशीटर ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हिस्ट्रीशीटर ने घर में फंदा लगाकर दी जान
Sat, 24 May 2025 07:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 24 May 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
प्रबल प्रताप।
- फोटो : प्रबल प्रताप।
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक गुजरात के भरूच में ड्राइवरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर वापस आया था।
गांव याकूबपुर निवासी राम प्रकाश कुशवाहा ने शुक्रवार की रात लगभग पौने 12 बजे बेला पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र प्रबल प्रताप उर्फ सोनू (24) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम व चौकी प्रभारी मुलेन्द्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।
पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक थाना बेला का हिस्ट्रीशीटर था। वह गुजरात से सप्ताह भर पहले ही घर लौटा था। उसके पिता ने बताया कि प्रबल गांजे और शराब का आदी था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।