{"_id":"1fe67fa7c2da614c5f5ae4a43364e002","slug":"the-heat-and-humidity-were-upset-civilins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी और उमस से शहरवासी हुए परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी और उमस से शहरवासी हुए परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून के शुरुआती दौर में उमस और गर्मी ने लोगों का सुख-चैन छीन लिया है। सुबह 10 बजते ही आसमान से आग बरसने लगती है। तेज धूप से बचाव को लोग पेड़ की तलाश में रहते हैं। दोपहर होते ही सड़कों पर कर्फ्यू का नजारा दिखाई देता है। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते है।
विज्ञापन
रविवार सबसे अधिक गर्म दिन रहा। पारा 46.8 के पार पहुंच गया। सुबह से ही सड़कों लग रहा था कि जैसे अंगारे बरस रहे हों। भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग बेहाल दिख रहे हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए या तो छतरी का सहारा लेते है या फिर अंगौछे का। भीषण गर्मी से लोग पेड़ की छांव लेने के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि लोग घरों से निकलने से पहले सोचने को मजबूर होते हैं कि बाहर निकला जाए या नहीं। दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई देते हैं। भीषण गर्मी से आमजन मानस त्रस्त है।
विज्ञापन
वहीं पशु-पक्षी भी बेहाल दिखाई दे रहे हैं। पशु-पक्षी भीषण गर्मी में या तो पेड़ के नीचे बैठते है या फिर ठंडक में बैठे दिखाई देते हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।