{"_id":"577ab0b24f1c1b6c117fa27e","slug":"the-festival-of-eid-dressed-markets-shops-buzzing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद का त्योहार : सजे बाजार, दुकानें गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद का त्योहार : सजे बाजार, दुकानें गुलजार
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाजार में सजे कई तरह के इत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। माहे रमजान में अलविदा जुमे की नमाज के बाद से ही ईद की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। एक महीने के रोजे के बाद रोजेदार ईद की खरीदारी के लिए बाजार की ओर निकल पड़े हैं। खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार हैं। इत्र से लेकर कपड़े व सिवईयों की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ रही है। उधर, ईदगाहों पर भी साज-सज्जा व सफाई का काम तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शहर के सदर बाजार स्थित नवाब साब की दुकान इत्र की वजह से प्रचलित है। ईद के त्योहार के मद्देनजर दुकान के मालिक मो. इखलाक ने कई तरह के विशेष इत्र बाहरी जनपदों से मंगा रखे है। उन्होंने बताया कि ईद में इत्र की विशेष मांग को देखते हुए असील, जन्नत फिरदौस, फवाके, मज्नुवा के साथ सफेद मुस्त जैसे प्रसिद्ध इत्र मंगवाए हैं । फवाके व सफेद मुस्त की अधिक मांग है।
विज्ञापन
उधर, शहर की छोटी-बड़ी सभी कपड़ों की दुकानों में दुकानदारों की सहालग आ गई है। ग्राहकों को कपड़े दिखाने में मशगूल दुकानदार ने बताया कि ईद को लेकर सफेद कॉटन के कुर्ते खूब प्रचलन में है। युवा व बुजुर्ग सभी सफेद कुर्ते पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ग के व्यक्ति के लिए 120 रुपये से लेकर 450 रुपये तक के कुर्ते बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
उधर, लेडीज मार्केट में कपड़े, चूड़ी, जेवर की दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं में जरी व कढ़ाईदार सलवार कुर्तों की अधिक डिमांड देखने को मिली। उधर, ईद की तैयारी के मद्देनजर शहर की मस्जिदों में साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम जोरों पर है। शहर की जमालशाह मस्जिद में ईद के दिन हजारों नमाजी नमाज अदा करेंगे। इसलिए सड़क व पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।