{"_id":"577aaf0d4f1c1b700c7fa347","slug":"the-death-of-the-young-man-left-dying","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणासन्न छोड़ गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरणासन्न छोड़ गए युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में जमा अधिवक्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में 27 जून को सड़क पर मरणासन्न हालत में मिले युवक ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने हत्या की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटना की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ा तो आक्रोशित राजस्व अधिवक्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सोमवार को सदर कोतवाली में अचानक राजस्व अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। तहसील में वसीका नवीस (दस्तावेज लेखक) पद पर तैनात मोहर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र गोविंद (22) को 27 जून को शहर के खानपुर चौराहे के पास मरणासन्न हालत में फेंक दिया गया था। वह परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एंबुलेंस से पुत्र को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
जब अस्पताल पहुंचे तो गोविंद गंभीर हालत में था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। वह तुरंत पुत्र को कानपुर में आभा नर्सिंगहोम ले आए। युवक को आराम न मिलने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ तथा वहां से फिर ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। मोहर सिंह ने बताया कि जब वह सोमवार को अपने पुत्र को ग्वालियर उपचार के लिए ले जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में जालौन से पहले ही उसके पुत्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसके पुत्र की रंजिश में मरणासन्न कर फेंका गया था। पुलिस ने जब दुर्घटना की बात कही तो कई राजस्व अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली का घेराव का मुकदमा दर्ज करने की बात कही। मामला बिगड़ते देख कोतवाली प्रभारी नन्हें लाल यादव ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।