{"_id":"65a5846bc8b52e924a07a624","slug":"the-dead-body-of-an-old-woman-who-slept-at-night-was-found-on-her-bed-in-the-morning-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7590-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रात में सोई वृद्धा का सुबह बिस्तर पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रात में सोई वृद्धा का सुबह बिस्तर पर मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के सैनिक काॅलोनी में बेटे के घर आई वृद्धा रविवार शाम खाना खाने के बाद चारपाई पर सो गई। सुबह परिजनों की आंख खुलने पर जब उन्हें जगाने का प्रयास किया। कुछ हलचल न होने पर बेटा व बहू वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सैनिक काॅलोनी निवासी रेनू ने बताया कि उनकी सास मन्ना देवी (65) दिल्ली में अपनी बेटी के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले सास उनके घर रहने आईं थीं। रविवार रात खाना खाने के बाद वह सो गईं थी। सुबह काफी देर तक न उठने पर जगाने का प्रयास किया गया। शरीर में हलचल न होते देख उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने मन्ना देवी को मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। यदि कोई तहरीर दी जाती है तो जांच की जाएगी।