फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The current landed in the iron wire installed in the verandah, the death of the young man

बरामदे में लगे लोहे के तार में उतरा करंट, युवक की मौत

Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the iron wire installed in the verandah, the death of the young man
औरैया। घर के बरामदे में लगे तार पर गीले कपड़े डालने के दौरान करंट की चपेट में आकर नारायनपुर वार्ड के पूर्व सभासद के बेटे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नारायनपुर निवासी पूर्व सभासद हरीबाबू गौतम का बड़ा बेटा दीप सिंह उर्फ दीपू (30) शुक्रवार सुबह कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए बरामदे में बंधे तार पर डालने गया था।
विज्ञापन

तार में कपड़े डालते ही वह करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक दीपू के घर के अंदर न पहुंचने पर परिजन बाहर गए तो हादसे का पता चला। परिजन उसे लेकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपू की चार साल पूर्व शादी हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। पिता का आरोप है कि घर के पास लगे विद्युत पोल से उनके घर में बंधे तार पर करंट उतरने से बेटे की जान गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान के अनुसार परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed