फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The culvert built a year ago collapsed, people are worried

Auraiya News: एक साल पहले बनी पुलिया ध्वस्त, लोग परेशान

Tue, 05 May 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The culvert built a year ago collapsed, people are worried
फोटो-16-मदार दरवाजा की टूटी पुलिया। संवाद - फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।
औरैया। मदार दरवाजा क्षेत्र में एक साल पहले बनाई गई पुलिया ध्वस्त हो गई, इससे स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस के टूटने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। कोई भी सामान ले जाने में उन्हें संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पुलिया करीब एक साल पहले बनाई गई थी लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही न होने के चलते वह ध्वस्त हो गई। इसके ढह जाने से निर्माण में मोहल्ले के लोगों ने घटिया सामग्री के उपयोग की आशंका जताई है। मोहल्ले के निवासियों ने बताया कि पुलिया के टूटने से उनके घरों तक बड़े वाहनों का पहुंचना असंभव हो गया है जिसके कारण निर्माण सामग्री, फर्नीचर या अन्य भारी सामान लाने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूरन छोटी ठेलियों या हाथ गाड़ियों के जरिए ही सामान घर तक पहुंचाना पड़ रहा है। इससे समय और रुपये दोनों की बर्बादी हो रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधीचंद्र मोहल्ले के सभासद इरशाद का कहना है कि पुलिया के ऊपर से सामान लादकर ट्रैक्टर निकल गया था जिसके कारण यह ध्वस्त हो गई थी। आगामी बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव बनाकर पेश करेंगे जिसके उपरांत पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा।
---

लोग बोले-वाहन नहीं जा पा रहे

मोहल्ला निवासी किशन चंद्र का कहना है कि पुलिया टूट जाने से अब उनके मकान तक किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जा सकता है। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
---

दिलीप गोयल कहते हैं कि उनके मकान से कुछ दूरी पर बनी पुलिया ध्वस्त हो गई है अब उन्हें काफी समस्या हो रही है। किसी भी प्रकार का वाहन उनके आवास तक नहीं पहुंच पाता है।


---

फोटो-16-मदार दरवाजा की टूटी पुलिया। संवाद

फोटो-16-मदार दरवाजा की टूटी पुलिया। संवाद- फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।

फोटो-16-मदार दरवाजा की टूटी पुलिया। संवाद

फोटो-16-मदार दरवाजा की टूटी पुलिया। संवाद- फोटो : तेज बारिश में लाइट जलाकर चलते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed