{"_id":"631f795e2c311606045e1304","slug":"the-cleaner-ran-away-with-the-truck-after-attacking-the-driver-auraiya-news-knp7177966168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक पर हमला कर ट्रक ले भागा क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक पर हमला कर ट्रक ले भागा क्लीनर
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर क्लीनर ने चालक पर हमला कर उसे ट्रक से नीचे फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रतापगढ़ के मानिकपुरगढ़ी निवासी वीरेंद्र कुमार ट्रक चालक है। वह राजस्थान से ट्रक लेकर क्लीनर के साथ ओड़िशा जा रहा था।
आरोप है कि करमपुर गांव के पास पहुंचने पर नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में क्लीनर ने चालक पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया।
इससे वह घायल हो गया। क्लीनर ने चालक को ट्रक से नीचे फेंक दिया और खुद ट्रक समेत फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
होश आने पर उसने पर कोतवाली पुलिस से घटना के संबंध में शिकायत की। कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर ट्रक व क्लीनर की तलाश की जा रही है।