फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The campaign to explore for crude oil in the region has begun.

Auraiya News: क्षेत्र में कच्चे तेल की खोज को शुरू हुआ अभियान

Thu, 25 Dec 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The campaign to explore for crude oil in the region has begun.
फोटो-31-खेत में बोरिंग करते मजदूर।संवाद
अजीतमल। अछल्दा और बिधूना के बाद अब अजीतमल ब्लॉक में भी कच्चे तेल (हाइड्रोकार्बन) की संभावनाओं को लेकर खोज अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के शाहपुर बेंदी गांव के आसपास अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी की ओर से सौ से अधिक स्थानों पर बोरिंग और नियंत्रित ब्लास्टिंग कर तेल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के तहत शाहपुर बेंदी, खेतूपुर, नारायणपुर और काजीपुर बंबा जैसे गांवों में गहन सर्वे और खोदाई का कार्य तेज गति से जारी है। तेल की संभावनाओं को लेकर क्षेत्र में उत्सुकता और उम्मीद का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास है कि यदि इस क्षेत्र में तेल भंडार की पुष्टि होती है तो इससे न केवल देश की ऊर्जा जरूरतों को मजबूती मिलेगी बल्कि अजीतमल और आसपास के गांवों में रोजगार के नए अवसर मिलेगे। इस सर्वे अभियान में 40 से अधिक बोरिंग मशीनें लगाई गई हैं। इस कार्य में करीब 500 मजदूर और तकनीकी कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

भारी मशीनरी, तकनीकी संसाधनों और विशेषज्ञों की टीम के साथ कंपनी का लक्ष्य लगभग 15 दिनों के भीतर सर्वे कार्य को पूरा करने का है। सर्वे के दौरान प्रतिदिन 80 से 120 अलग-अलग स्थानों पर बोरिंग कर सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। इन सैंपलों को विस्तृत जांच और विश्लेषण के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रूड ऑयल सर्वे केंद्र सरकार के निर्देश पर कराया जा रहा है। यह अभियान लखीमपुर से प्रारंभ हुआ था और अब औरैया में चल रहा है। कार्य में लगभग 500 लोगों की एक बड़ी टीम लगी हुई है। सर्वे टीम एक दिन पहले संबंधित क्षेत्र में पहुंचकर पूरा तकनीकी सेटअप तैयार करती है और अगले दिन सुबह से ही बोरिंग व सैंपल संग्रह का कार्य शुरू कर दिया जाता है। -अमित सिंह, पीआरओ अल्फाजियो कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed