{"_id":"689b88cf64d6aca6c90d569e","slug":"the-bond-of-protection-was-torn-to-pieces-cousin-brother-raped-his-sister-then-strangled-her-to-death-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1224393-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रक्षा का बंधन तार-तार... चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रक्षा का बंधन तार-तार... चचेरे भाई ने बहन से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार दिया
Wed, 13 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
औरैया। एक बार फिर रिश्ते कलंकित हो गए। रक्षाबंधन की रात चचेरे भाई ने छोटी बहन से दुष्कर्म किया। इसके बाद शराब के नशे में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी।
मंगलवार की सुबह पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में घिनौने कृत्य को कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर वहां से इटावा जेल भेजा गया। बिधूना कोतवाली के एक गांव में 14 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को एसपी अभिजित आर शंकर ने इसका खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन की रात शनिवार को कक्षा आठ की छात्रा अपने घर से करीब 50 मीटर दूर अपने ताऊ के घर गई थी। वहां से रात करीब 10 बजे वह अपने घर पहुंची थी। 10 अगस्त की सुबह बेटी के देर तक न जागने पर पास ही झोपड़ी में सो रहा पिता घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला था। पिता के कहने पर पड़ोसी युवक पीछे की दीवार से फांदकर घर के अंदर पहुंचा और दरवाजे की कुंडी खोली।
विज्ञापन
पिता व अन्य लोग अंदर पहुंचे तो बेटी का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला था। चादर व उसके कपड़े खून से सने थे। पुलिस ने मौके पर जांच की थी। वारदात के समय किशोरी की मां अपनी दो बेटियों के साथ गौतमबुद्धनगर में रहने वाले बेटे के पास गई थी। पिता मवेशियों की देखरेख के लिए घर के पास झोपड़ी में सोया था।
एसपी ने बताया कि किशोरी के शव का डॉक्टर के पैनल व वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई। सोमवार रात पिता की तहरीर पर किशोरी के चचेरे भाई समेत पांच के खिलाफ पॉक्सो व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार सुबह बिधूना कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना की रात वह शराब में नशे में धुत था। रात करीब 12 बजे पेट गड़बड़ होने पर वह घर के पास खेत में शौच करने निकला था।
वहां से वापस आने के बाद हाथ धोने के लिए चाचा के घर की तरफ गया था। दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए घर के पीछे की दीवार पर ड्रम लगाकर वह अंदर घुस गया। उसे पता था कि घर में चचेरी बहन अकेली है। पास जाकर देखा तो बहन सो रही थी, इसी दौरान उसने बहन को दबोच लिया।
बोला-अधिक रक्तस्राव होने से घबरा गया था, बहन किसी को बता न सके, इसलिए मार डाला
वह घबराकर विरोध करते हुए रोने लगी। भइया ऐसा मत करो कहकर चिल्लाने लगी, तो उसका मुंह दबा दिया। नशे में उस पर बहन के गिड़गिड़ाने का भी कोई असर नहीं हुआ। उसने बहन के साथ दुष्कर्म किया। जिससे उसे रक्तस्राव होने लगा। अधिक खून देख वह घबरा गया। उसने उसे कपड़े पहनाए और बहन किसी को यह बात बता न सके, इसी वजह से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी अक्सर टीवी व मोबाइल पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए साक्ष्य मिटाने का प्रयास भी किया था।
वारदात के बाद आरोपी ने की थी हंगामे की शुरुआत
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या होने पर परिवार सहित गांव के लोगों में आक्रोश था। पुलिस शव ले जाने लगी तो पिता सहित अन्य लोगों ने विरोध नहीं किया, लेकिन आरोपी चचेरा भाई शव ले जाने का विरोध कर हंगामा करने लगा था। हालांकि पुलिस के समझाने पर वह शांत हो गया था।
सोमवार को किशोरी का एक तरफ पोस्टमार्टम हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ गौतमबुद्धनगर से घर पहुंचीं किशोरी की मां को भड़का कर आरोपी गांव के बाहर ले गया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक हंगामे के समय उसके चेहरे पर बहन की मौत का कोई अफसोस नहीं दिख। इसी वजह से पुलिस को आरोपी पर शक हो गया था।