फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of an eighth-grade student was found hanging.

Auraiya News: फंदे से लटका मिला आठवीं की छात्रा का शव

Thu, 25 Dec 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The body of an eighth-grade student was found hanging.
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के एरवातिस्ता में गुरुवार को किशोरी ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। 15 साल के अंदर घर में यह चौथी आत्महत्या की घटना है।
विज्ञापन

एरवातिस्ता निवासी बुजुर्ग सराेजनी बृहस्पतिवार को मजदूरी करने गई थी। दोपहर 12 बजे महिला खाने के लिए घर पहुंची तो कमरे में उन्हें 14 वर्षीय पौत्री पायल दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। पौत्री का शव देख दादी सन्न रह गई। घटना के समय किशोरी की छोटी बुआ नीतू पड़ोस में थी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पूछताछ में सरोजनी ने बताया कि करीब 15 साल पहले पायल के बाबा सालिगराम ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी थी। वहीं 12 साल पहले चोरी के आरोप में पिता मनोज को जेल भेजा गया था। मनोज के जेल जाने से परेशान पायल की मां प्रीती ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी थी। इसकी जानकारी होने पर जेल में बंद मनोज ने भी फंदे से लटक कर जान दे दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिहर परिहार ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed