फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a missing youth found hanging from a tree for four days

चार दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 16 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth found hanging from a tree for four days
फोटो 16एयूआरपी22- अभय प्रताप सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : AURAIYA
सहार (औरैया)। कस्बे के बेला थाना क्षेत्र के जीवासिरसानी गांव निवासी चार दिन से लापता अभय प्रताप सिंह (24) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिता शिशु पाल चौहान ने बताया कि मंगलवार को सहार चौकी में पत्र देकर खोजबीन करने को कहा था। दो बेटों में अभय बड़ा था। पांच वर्ष पहले बेटे की शादी हुई थी। दो महीने पहले अपनी पत्नी प्रियंका देवी व चार साल की बेटी दीया के साथ ससुराल कछगांव पुखरायां स्थित फैक्ट्री में काम करने गया था। परिवार के साथ शुक्रवार को घर आया था, उसके बाद से ही लापता था। लोगों ने गांव के बाहर पेड़ से शव लटके होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर सहार व बेला थाने की पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed