फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a farmer was found hanging from a noose in the room

Auraiya News: कमरे में किसान का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 07 May 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found hanging from a noose in the room
एरवाकटरा। बढ़िन गांव में सूने मकान में एक किसान का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बढ़िन गांव निवासी किसान अमित कुमार (40) पुत्र किशन बाबू, पत्नी मोनी के इलाज के लिए अपने छह वर्षीय बेटे कृष्णा व डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ दो दिन पहले कानपुर गए थे। मंगलवार करीब दो बजे अमित कानपुर से घर लौटे थे। इसके बाद से वो गेट बंद कर घर में चले गए और घर से बाहर नहीं निकले। शाम को ग्रामीणों ने अमित को आवाज दी मगर कोई जवाब न मिला।

उत्तर न मिलने पर ग्रामीण अपने घर चले गए। सुबह जब अमित कुमार के घर का गेट नहीं खुला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी, दरोगा हबीब खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ोसी के मकान से उसके घर गए तो अमित का शव साड़ी के फंदे से लटका पाया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed