{"_id":"698f6ee9d11579cf420da79f","slug":"the-board-exams-will-be-held-from-february-18-to-march-12-auraiya-news-c-211-1-aur1006-139595-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं
Sat, 14 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षाएं अबकी 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसे लेकर शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं, डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा के लेकर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है।
परीक्षा की प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक परीक्षा होगी। द्वितीय की पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। हाईस्कूल में 20878 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट में 19886 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्या ने कहा कि जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ककोर में की गई है। इसकी जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष शुभम चौधरी को दी गई है। वहीं कंट्रोल रूम का नंबर 7350734134 है।
विज्ञापन
उधर, परीक्षा को लेकर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मानस सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी रही। डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सकि्रय रहें।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। यदि कहीं भी नकल या गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक व जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि जिन्होंने अभी तक अपने नामित परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है, वह जरूर पहुंचे, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से कहा कि परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर परीक्षा को संपन्न कराएं। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहे। डीवीआर सही तरह से चले। इसके अलावा शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, फर्नीचर, बाउंड्रीवॉल व बैठने की व्यवस्था कराई जाए।
वहीं, एसपी अभिषेक भारती ने सभी केंद्र प्रभारियों व व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर सभी लगाए गए कार्मिक परिचय पत्र के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के एक किलोमीटर के दायरे में फोटोकॉपी मशीनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, एएसपी आलोक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।