फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The axle of the truck broke again, causing a seven-hour jam in Kanchhausi.

Auraiya News: फिर टूटा ट्रक का एक्सल, कंचौसी में सात घंटे जाम

Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The axle of the truck broke again, causing a seven-hour jam in Kanchhausi.
एक्सल टूटने से सड़क पर खड़े वाहन। - फोटो : संवाद
कंचौसी। कंचौसी रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार की रात तेज गति से गुजर रहे ट्रक का एक्सल टूटने से कस्बे में सात घंटे तक जाम लगा रहा। दोनों छोर दो-दो किमी तक वाहन खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। रविवार सुबह नौ बजे जाम खुलने पर क्रॉसिंग पर वाहनों की कतार लगने से आनंद विहार एक्सप्रेस व दो मालगाड़ियों को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दो बजे एक ट्रक तेज गति से निकल रहा था । इसी दौरान वह क्राॅसिंग के एक बड़े गड्ढे में फंस गया। इससे उसका एक्सल टूट गया और आवागमन प्रभावित हो गया। रविवार सुबह तक दो किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। चौकी पुलिस ने मशक्कत के बाद सुबह करीब 9 बजे जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद जैसे ही क्राॅसिंग को खोला गया तो ट्रैक पर वाहनों की कतार लग गई। इससे आनंद विहार एक्सप्रेस व डीएफसी ट्रैक पर आ रही दो मालगाड़ियों को आउटर पर रोका गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के करीब डीएफसी ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने से क्राॅसिंग और रेलवे स्टेशन के बीच करीब बीस मिनट तक खड़ी रही। इससे फिर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मालगाड़ी जाने के बाद क्राॅसिंग खुल सकी और तब यातायात बहाल हो सका। इस संबंध स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया ट्रक का एक्सल टूटने से जाम की स्थिति बनी थी। कंचौसी-रसूलाबाद मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति भयानक होती जा रही है। चार दिन पहले भी कॉसिंग के पास एक ट्रक का एक्सल टूटने से पांच घंटे तक जाम लगा रहा था। स्थानीय लोगों व राहगीरों का कहना है कि जब तक ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं होती, तब तक कस्बे को जाम से निजात मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed