{"_id":"cb031e7fc75ab2e832a3e36b3af4d991","slug":"the-ambedkar-jayanti-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बे में डा. अंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। भाजर्पा ने डा. अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने की कस्बे में डा. अंबडेकर से जुड़ी यादों की झाकियां निकाली गई।
विज्ञापन
अटसू प्रतिनिधि के अनुसार- डा. भीमराम अंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. अजय सिंह राजपूत ने डा. अंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
डा. अंबेडकर की 125वीं जयंती पर वार्ड श्रीनगर, गांधी, नगर बौद्घ पार्क, जगह-जगह अंबेडकर प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया गया। इस दौरान शिवेंद्र तिवारी, छोटे कुशवाह, जसवंत सिंह, मदन मोहन, रज्जन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अछल्दा प्रतिनिधि के अनुसार- लारेंस स्कूल इंटरनेशनल में भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जंयती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन श्रीमती नीलम यादव ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि डा. अंबेडकर भारत की एकता व अखंडता के प्रतिबद्घ थे । इस अवसर पर महेश चंद्र कौशल, गजेंद्र यादव, विनोद यादव, जितेंद्र, प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार- बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती तहसील कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। एसडीएम ब्रजपाल सिंह, सीओ उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने अंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राजस्व विभाग के अंचित मिश्रा, सुघर सिंह, पदम नारायण, देवकांत, सुरेश चंद्र, जगदीश परिहार मौजूद रहे।
कस्बे में निकाले गए जुलूस में आरती नंदन तिवारी, गौरव बाजपेयी, विशाल परिहार, नरेंद्र बाबू दिवाकर, महेश मिश्रा, रविकांत, अनमोल यादव आदि मौजूद रहे।
एरवाकटरा प्रतिनिधि के अनुसार-कटरा चौराहा के बसपा कार्यालय पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जगदीश जाटव ने बाबा साहब ने सभी वर्गो की शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान रानू पालीवाल, डा. विद्याराम, श्रीकृष्ण यादव, लालमन सिंह, नासिर अली, फिरोज खां, राजू वर्मा, दाताराम यादव आदि मौजूद रहे।