{"_id":"69ab0a033d7af99ae30ad9b2","slug":"the-administration-demolished-illegal-construction-done-on-the-drain-land-auraiya-news-c-211-1-ka11004-140836-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाले की जमीन पर किया अवैध निर्माण प्रशासन ने ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाले की जमीन पर किया अवैध निर्माण प्रशासन ने ढहाया
Fri, 06 Mar 2026 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21- अवैध निर्माण को ढहाता बुलडोजर। स्रोत:कर्मी
औरैया। होली की छुट्टी में चोरी छिपे नाले की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया। शुक्रवार को कार्यदिवस के मौके पर तहसील प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो बुलडोजर समेत अधिकारी पहुंचे। अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके साथ ही अवैध निर्माण कर रहे लोगों को चेतावनी भी दी गई।
एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में राजस्व कर्मी गांव फफूंद आराजी दरगाह पहुंचे। यहां गाटा संख्या 1414 को लेकर पैमाइश की गई। यह जमीन राजस्व अभिलेखों में नाला की जमीन में दर्ज है। अधिकारियों की जांच में सामने आया कि होली की छुट्टी के दौरान यहां पर मोहल्ला निवासी सहदेव ने अवैध पक्का निर्माण शुरू कर दिया। सूचना पर फफूंद थाना पुलिस भी पहुंच गई। उधर नगर पंचायत कर्मियों को भी बुलाया गया।
एसडीएम के आदेश पर जमीन पर कराए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है। काम करा रहे लोगों को चेतावनी भी दी गई है। होली की छुट्टी में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी पर यह कार्रवाई की गई है।