फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teachers leave innocent child locked in school, video goes viral

Auraiya News: मासूम को स्कूल में बंद कर चले गए शिक्षक, वीडियो वायरल

Mon, 06 Oct 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 06 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers leave innocent child locked in school, video goes viral
फोटो 06 एयूआरपी 41 कंपोजिट स्कूल में बंद कमरे में ​खिड़की के पास बैठी मासूम। स्रोत: सोशल मीडिया
फफूंद। एक गांव स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को एक मासूम को छुट्टी में शिक्षक स्कूल में ताला लगाकर चले गए। वो अपने भाई के संग स्कूल आई थी। बंद कमरे मेंं वो रोते हुए खिड़की के पास बैठ गई। गनीमत यह रही कि वहां से गुजरे बच्चों की उस पर नजर पड़ी तो परिजनों को खबर दी, हालांकि जानकारी पाकर पहुंचे शिक्षक ने ताला खोलकर उसे बाहर निकाला। ऐसे में वो करीब दो घंटे तक बंद कमरे में रोती रही। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में खलबली है।
विज्ञापन

गांव कन्हो में कंपोजिट विद्यालय है। सोमवार शाम गांव के कुछ बच्चे स्कूल की ओर खेलने गए तो वहां स्कूल के कमरे की खिड़की में बैठी एक चार वर्षीय बालिका को रोते देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम तन्नू बताया। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इस पर बालिका के पिता शिवरतन सिंह, देव सिंह, भोले सिंह, गौरव व मनोज गुप्ता के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षक रामचंद्र को फोन कर बालिका के स्कूल में बंद होने की सूचना दी। तब पहुंचे शिक्षक ने ताला खोलकर बालिका को बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

कक्षा चार का छात्र प्रियांशु अपनी छोटी बहन तन्नू को स्कूल लेकर आया था बच्ची खेलते-खेलते सो गई। प्रियांशु छुट्टी के समय उसे भूल गया। बालिका लगभग दो घंटे तक स्कूल में बंद रही। विद्यालय स्टाफ की लापरवाही से ग्रामीणों में गुस्सा था। उन्होंने जिला प्रशासन से लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऊषा ने बताया कि बालिका का स्कूल में नाम नहीं लिखा है। वह स्कूल में पढ़ने वाले अपने घर के बच्चों के साथ आई होगी। उसके सो जाने के कारण स्टाफ नहीं देख पाया और वह स्कूल में रह गई। खंड शिक्षा अधिकारी अछल्दा प्रवीन कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed