फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teacher found lying in room under suspicious circumstances, dead

Auraiya News: संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ी मिली शिक्षिका, मौत

Wed, 20 Nov 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teacher found lying in room under suspicious circumstances, dead
बिधूना। निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका घर में संदिग्ध हालात में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजन उन्हें सीएचसी बिधूना ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन करंट लगने से मौत की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बिधूना के भिखरा गांव निवासी सुशील कुमार की 19 वर्षीय बेटी स्नेहा ने वर्ष बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। वह कस्बा बिधूना के चदरपुर रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। मंगलवार को वह स्कूल नहीं गई। दोपहर करीब 12:30 बजे वह मकान की दूसरी मंजिल पर चली गई। मां गीता देवी नीचे खाना बनाने लगीं। पिता दुकान चले गए। पिता ने बताया कि दोपहर में बेटा आशीष स्कूल से आया तो देखा कि स्नेहा कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी है। अस्पताल लेकर आया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौत के कारण की जानकारी के लिए घर में जांच की। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। परिवार के लोग करंट से मौत की बात कह रहे हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed