फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teacher

देयकों भुगतान न होने पर शिक्षकों का आंदोलन शुरू

Wed, 29 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
teacher
औरैया। देयकों का भुगतान न होने से आक्रोशित राजकीय विद्यालय के शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ के बैनरतले मंगलवार से अपनी मांगों के समर्थन में ककोर स्थित डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने डीआईओएस को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शाम को डीआईओएस हृदय नारायण त्रिपाठी के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। उन्होंने शीघ्र शासन से बजट मंगाकर भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी व मंत्री भूप दीप सिंह बघेल ने बताया कि 15 जून को डीआईओएस को ज्ञापन देकर वित्त एवं लेखाधिकारी तथा पटल सहायक द्वारा शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद देयकों का भुगतान न करने व लगातार दूसरे वर्ष आवंटित बजट वापस करने के बाबत अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लेखाधिकारी और पटल सहायक उनके वेतन रोकने की धमकी भी दे रहे हैं। स्पष्टीकरण नोटिस देकर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

इस मौके पर मिलन दीक्षित, विजयंत कैथवार, पूनम पोरवाल, ज्ञानेंद्र चंद्र अवस्थी, पूनम पोरवाल, चंद्रकांत राजपूत, रचना त्रिपाठी, ऋषभ मिश्रा, रामनरेश पाल, मंजू राजपूत, दीपलता, संपूर्णानंद व रामनरेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed