{"_id":"666f2c1c609dbe364c0decca","slug":"tanker-driver-sued-in-death-of-two-due-to-fire-in-dumper-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113414-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डंपर में लगी आग से दो की मौत में टैंकर चालक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डंपर में लगी आग से दो की मौत में टैंकर चालक पर मुकदमा
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम टैंकर से टकराने के बाद जले डंपर में सवार दो चालकों की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना में रविवार को मृतक चालक के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना पहुंचे मध्यप्रदेश के जनपद भिंड थाना पावई गांव मौरा निवासी विकास सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि प्रार्थी का बड़ा भाई शिशुपाल सिंह (48) अपने सहचालक सुशील सिंह निवासी भरौली खुर्द थाना भरौली खुर्द जनपद भिंड मध्यप्रदेश के साथ डंपर चलाकर मैनपुरी से खाली होकर भिंड जा रहे थे।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 265 नंबर के पास पानी का टैंकर रोड की डिवाइडर पर लगे पौधों को बिना स्टोपर सेफ्टी के सिंचाई लापरवाही से काम कर रहा था। इसी दौरान डंपर से टैंकर से टकराता हुआ निकला। इससे डंपर में आग लग गई। चालक सुशील सिंह व सह चालक शिशुपाल सिंह बुरी तरह से जल गए। इसमें सुशील सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं सह चालक शिशुपाल सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक उपाध्यय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।