फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Talked to a girl on Telegram app and Rs 10 lakh was deducted

Auraiya News: टेलीग्राम एप पर हुई लड़की से बात और कट गए 10 लाख

Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Talked to a girl on Telegram app and Rs 10 lakh was deducted
दिबियापुर (औरैया)। पाता प्लांट के भरतपुर निवासी एक कर्मचारी को टेलीग्राम एप पर एक लड़की से बात करना महंगा पड़ा। जैसे ही बातचीत बंद हुई, वैसे ही उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने उसे 10 लाख रुपये और भेजने का मेसेज भेजा तो पीड़ित ने बैंक पहुंचकर नेट बैंकिंग समेत सभी बैंकिंग सेवाएं बंद कराईं। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर के मूल निवासी राधाकृष्ण शर्मा गेल पाता प्लांट में कर्मचारी हैं। वह गेल गांव के प्रेमचंद्र कुंज हॉल में रहते हैं। उन्होंने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि चार अगस्त को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम एप के जरिए एक लिंक आया। उस लिंक को उसने स्क्रीन से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह लिंक ओपन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद में टेलीग्राम एप पर कुछ ग्रुप आए। इस ग्रुप में लगातार मैसेज आ रहे थे। कुछ देर बाद सभी ग्रुप डिलीट हो गए और यामिनी नायर नाम की लड़की उससे कुछ देर तक बात करती रही। जब उससे बात बंद हुई तो राधाकृष्ण के आईसीआईसीआई बैंक खाते से लगभग 10 लाख रुपये निकल गए।
पीड़ित ने बताया कि इसके कुछ देर बाद सीएफओ शरद श्रीवास्तव की टेलीग्राम आईडी से मेसेज आया और उससे संबंधित बैंक खाते में 10 लाख रुपये और डालने के लिए कहा गया। पीड़ित के अनुसार उसने कहा कि जब रुपये डालोगे तब सारे रुपये वापस आएंगे। यह सुनकर पीड़ित ने बैंक शाखा जाकर क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड समेत नेट बैंकिंग सेवा तुरंत बंद करवा दी। उसने इस धोखाधड़ी की साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत भी की।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर सेल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed