{"_id":"60dcb4318ebc3e29872013df","slug":"suspended-cop-died-in-mysterious-condition-auraiya-news-knp637484368","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के बनारसीदास मोहल्ले में एक महिला के घर आए निलंबित सिपाही की हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह दो महिलाएं उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव बिझाई चंदनापुरवा निवासी श्याम सिंह (52) कानपुर में सिपाही पद पर तैनात था। मंगलवार को वह घर से कचहरी औरैया जाने की बात कहकर निकला था। रात में वह बनारसीदास मोहल्ले में एक महिला के घर पर रुक गया। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर दो महिलाएं उसे लेकर 50 शय्या अस्पताल पहुंचीं। जहां डाक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई राजू यादव ने बताया कि श्याम आठ साल से निलंबित था। इसी मामले में वह वकील से मिलने कचहरी गया था।
भाई ने महिलाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिरासत में मौजूद महिलाओं ने बताया कि मंगलवार शाम को श्याम सिंह उनके घर पर आया था। शाम को खाना खाने के बाद वह सो गया था। सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई। महिलाएं खुद को सिपाही का रिश्तेदार बता रहीं हैं।