फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Supply remained stalled for 12 hours due to fault in the main line

Auraiya News: बड़ी लाइन में फाॅल्ट से 12 घंटे ठप रही आपूर्ति

Thu, 10 Jul 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Supply remained stalled for 12 hours due to fault in the main line
अटसू। बिजली उपकेंद्र अटसू को असेनी से आई 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट होने से बुधवार को पूरे दिन सप्लाई नहीं हो सकी। इससे लोग बेहाल रहे। बिजली न होने से उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर रहे। लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके।
विज्ञापन


अटसू के लिए असेनी से आई 33 केवीए लाइन में सुबह 9ः30 बजे फाॅल्ट हो गया। इससे कस्बा अटसू सहित सांफर, बरीपुरा, सेऊपुर, हविलिया, रहमापुर आदि करीब 30 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बाधित होने के बाद अटसू उप केंद्र के जेई उपदेश कुमार टीम लेकर पेट्रोलिंग करने निकले। रात करीब 10ः30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

करीब 12 घंटे आपूर्ति बंद रहने से लोग बेहाल रहे। पानी की व्यवस्था बिगड़ गई। लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सके। देर रात 10ः30 बजे आपूर्ति शुरू होने के बावजूद लोकल फाॅल्ट के कारण ग्राम हलौआ व डेरा में आपूर्ति बहाल नही हो सकी। इस पर गुरुवार को भी पूरे दिन कार्य लाइन पर किया गया। उधर, अवर अभियंता उपदेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही है लेकिन देर रात आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिन गांवों में आपूर्ति बंद है, वहां कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed