{"_id":"5e56b44e8ebc3ef3ab7e1c6d","slug":"suicide-auraiya-news-knp547140722","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के बाइक छीनने पर युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के बाइक छीनने पर युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जमा लोगों की भीड़
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर-सरैंया में बुधवार अलसुबह एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे मृतक का दोस्तों से झगड़ा होना और दोस्तों द्वारा बाइक छीन लेना बताया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट आदि सबूत जुटाए।
गांव भगौतीपुर-सरैंया निवासी रामू तिवारी (28) पुत्र स्व. प्रदीप तिवारी प्राइवेट ड्राइवर है। वह कार बुकिंग कर गृहस्थी चलाता था। मंगलवार देर रात वह गांव के साथियों के साथ शराब पी रहा था। रामू का साथियों से झगड़ा हो गया। साथियों ने उसकी बाइक छीन ली। रामू की मां सुमन देवी ने बताया कि बाइक छीने जाने के बाद रामू रोता हुआ घर पहुंचा। उससे दोस्तों के पास चलकर बाइक दिलाने की जिद करने लगा।
सुमन ने बताया कि उसने सुबह बाइक दिला देने की बात कही, लेकिन पुत्र की जिद के आगे वह बताए गए स्थान पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। किसी के न मिलले नी रामू सुमन को वहीं छोड़ खुद तेज गति से घर की तरफ बढ़ा। घर में घुसकर उसने मेन गेट की कुंडी बंद कर ली। सुमन ने बताया कि उन्होंने काफी देर तक कुंडी खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन रामू ने कुंडी नहीं खोली। उसका छोटा बेटा रिषी कार की बुकिंग लेकर आगरा चला गया था। घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग पहुंचे। पड़ोसी की छत से एक युवक को घर में उतरवाकर कुंडी खुलवाई। जब वह अंदर पहुंची तो रामू कमरे में छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छह माह पहले ही पिता ने की थी खुदकुशी
औरैया। गांव भगौतीपुर सरैया निवासी मृतक रामू तिवारी के पिता प्रदीप तिवारी ने भी पारिवारिक क्लेश के चलते करीब छह माह पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी।