{"_id":"621fb57aa3417f626c61d227","slug":"students-pareshani-suraksha-auraiya-news-knp68348438","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे दिबियापुर के छात्र सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे दिबियापुर के छात्र सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
विज्ञापन
फोटो-02एयूआरपी-40- मंगलवार की शाम यूक्रेन से बस द्वारा बार्डर के लिए रवाना होता हिमांशु। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच दिबियापुर के दो एमबीबीएस के छात्र सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। हिमांशु ने जहां रोमानिया बार्डर
पार कर लिया। वहीं दीपेंद्र फ्लाइट से दिल्ली पहुंच गया है। इससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
सराफा व्यवसायी शास्त्रीनगर निवासी मोहन पोरवाल ने बताया कि मंगलवार की शाम पुत्र हिमांशु बस से रोमानिया बार्डर के लिए निकला था। बुधवार की सुबह
लगभग साढ़े दस बजे हिमांशु के साथ 19 छात्र छात्राओं ने रोमानिया बार्डर पार कर लिया। यहां पर भारतीय दूतावास की ओर से उपलब्ध कराई गई बसों से
भारतीय शिविर में पहुंच गया है। उसे आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। इधर, एनटीपीसी कैनाल रोड निवासी अरविंद राजपूत ने बताया कि उनका
बेटा दीपेंद्र मंगलवार रात तकरीबन दो बजे रोमानिया से भारत के लिए निकला। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया है। उसे बस से
औरैया तक भेजा जाएगा। दीपेंद्र के गुरुवार तक घर पहुंचने की उम्मीद है। रामकृष्ण नगर दिबियापुर निवासी एल्बान जोनी ने फेसबुक पर स्टेटस अपडेट करके बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है और वापस लौट रहा है।