{"_id":"68ee8e919a98b59b6d0bb318","slug":"student-shipra-became-the-principal-for-a-day-auraiya-news-c-211-1-aur1006-133035-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनीं छात्रा शिप्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनीं छात्रा शिप्रा
Tue, 14 Oct 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी 17 - एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनीं शिप्रा अध्यापकों से होती रूबरू। स्रोत:शिक्ष
अजीतमल। नारी शक्ति 5.0 अभियान के तहत कस्बा अजीतमल के हाईवे पर स्थित कान्हा इंटरनेशनल अकादमी में एक पहल की गई। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 12 की छात्रा शिप्रा गौतम को एक दिन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य नियुक्त किया। उन्होंने कार्यभार संभाला।
शिप्रा गौतम ने पूरे दिन विद्यालय की जिम्मेदारियां बखूबी निभाई। उन्होंने सुबह की प्रार्थना सभा का संचालन किया। शिक्षकों से बैठक कर अनुशासन व पढ़ाई की समीक्षा भी की। एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी शिप्रा गौतम का विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीश कुमार शुक्ला ने बुके देकर के स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहल नारी शक्ति 5.0 के तहत की गई है ताकि बेटियां यह महसूस करें कि वे किसी भी जिम्मेदारी को संभालने में सक्षम हैं। शिप्रा गौतम ने यह साबित कर दिया कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। शिप्रा गौतम ने कहा कि आज का दिन उनके लिए यादगार रहेगा।