{"_id":"5d584e138ebc3e89aa73d725","slug":"stoned-on-private-bus-going-to-delhi-auraiya-news-knp508007723","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जा रही प्राइवेट बस पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। औरैया से दिल्ली चलने वाली श्याम्बली ट्रैवल्स की प्राइवेट बस पर शनिवार की देर रात सवारी बैठाने आए एक युवक से बस के परिचालक की बहस हो गई। जिस पर बस जैसे ही अजीतमल पहुंची तभी कुछ लोगों ने बस को रुकवाकर उसने पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए लेकिन किसी भी सवारी को चोट नहीं आई। बस के परिचालक ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
श्याम्बली ट्रैवल्स की एक बस शनिवार की रात औरैया से दिल्ली जा रही थी। बस के परिचालक शिवम दीक्षित निवासी अशोकनगर इटावा ने बताया कि औरैया में एक युवक दिल्ली के लिए सवारी को बैठाने आया। जिस पर सीट को लेकर उसकी परिचालक से बहस हो गई। इस दौरान वह युवक सवारी को बैठाकर वहां से चला गया। इधर जब बस औरैया से अजीतमल पहुंची तभी कुछ अज्ञात लोग आए और बस में पथराव कर दिया। जिससे बस के सामने के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि घटना मंडी समिति के सामने हुई है। बस का परिचालक कोतवाली बस ले आया था। यहां उसने अज्ञात में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।